बिना संकेतक सड़क पर डाली मुरुम, हादसे में युवक ने गंवाई जान, क्षेत्र में भारी आक्रोश

मुंदी। मोहद में मुंदी कृषि मंडी के पास मुख्य मार्ग पर मुरुम डालकर बीड सिंगाजी हरसूद जाने वाले राहगीरों के लिए मुख्य मार्ग को बिना कोई संकेत लगाये मार्ग पर मुरुम डाली गई जिसके चलते सोमवार शाम करीब 7:30 बजे समीप के ग्राम दैत निवासी विजय सिंह की बाइक मुरुम के ढेर से टकरा गई जिसमे विजय सिंह सहित तीन लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुंदी लाया गया जहां उपचार के दौरान विजय सिंह की मौत हो गई। एवं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र मे घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है। मंदिर समिति ने दर्ज कराया था विरोध—

घटना के पूर्व ही रेणुका माता मंदिर समिति की और से इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया था। रेणुका माता मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पाराशर ने बताया कि कृषि मंडी के पास मुरुम डालकर चार पहिया वाहनों के लिए रोड बंद कर दिया गया है। जिससे आये दिन दुर्घनाये तो हों ही रही है साथ ही रेणुका धाम मंदिर को जाने वाले मंडी के बगल में बने स्वागत द्वार से रेणुका धाम होते हुए बीड़ की ओर जाने वाले भारी वाहन बस और डंफर के मार्ग परिवर्तन कर चलने से स्वागत द्वार दोनों साइड से क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना के बाद हरकत मे आया विभाग —

घटना के बाद विभाग हरकत में आया और सड़क से मुरूम के ढेर हटाए गए। वहीं ग्रामीणों ने ठेकेदार पर केस दर्ज करने और मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

बारात से लौट रहे थे घर–

सोमवार रात दैत ग्राम का युवक विजय अपने दोस्तों के साथ मांडला से बारात से लौट रहा था। इसी दौरान मोहद रोड पर अंधेरे के कारण विजय को सड़क पर पड़े इस अवरोध का अंदाज़ा नहीं हुआ और उसकी बाइक सीधे मुरूम के ढेर पर चढ़ गई। घटना के बाद घायलों को तुरंत मूंदी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने बताई ठेकेदार की लापरवाही–

यह पूरी तरह से ठेकेदार की लापरवाही है। सड़क पर ना कोई संकेतक था। ना कोई सुरक्षा इंतजाम। हम मांग करते हैं कि दोषियों पर तुरंत कार्रवाई हो और मृतक परिवार को मुआवजा दिया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखना होगा कि इस लापरवाही पर कब तक सख्त कार्रवाई होती है।

इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी ने कहा कि मूंदी–मोहद निर्माणाधीन सड़क पर घटी दुर्घटना में भाई विजय सिंह की मृत्यु यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि घोर लापरवाही का नतीजा है।

Next Post

पारा 40 डिग्री पार, तमतमा रहे सूर्यदेव

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर। मंगलवार को पारा 40 डिग्री पार रहा। सूर्यदेव तमतमाये रहे। दिनभर झुलसाने वाली हवाएं चल रही थी सूरज की तपिश के सामने लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। मंगलवार […]

You May Like