पारा 40 डिग्री पार, तमतमा रहे सूर्यदेव

जबलपुर। मंगलवार को पारा 40 डिग्री पार रहा। सूर्यदेव तमतमाये रहे। दिनभर झुलसाने वाली हवाएं चल रही थी सूरज की तपिश के सामने लोगों के पसीने छूट गए। मौसम विभाग की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 32 और शाम को 16 प्रतिशत दर्ज किया गया । पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थीं। मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर छत्तीसगढ़ और निकटवर्ती क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है। ट्रफ वायु असंतुलन रेखा अब उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर विस्तृत है। उत्तर-दक्षिण ट्रफ, पूर्वी बिहार से दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश तक, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरने वाली माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर विस्तृत है। मध्य भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर, लगभग 176 किमी घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

आवासीय परिसर में अवैध शराब दुकान से बढ़ी परेशानी, नियमों की खुलेआम अनदेखी

Tue Apr 21 , 2026
सिंगरौली । जयंत क्षेत्र में आवासीय परिसर के बीच संचालित की जा रही एक शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। चंदौली क्रमांक-2 की यह दुकान आबकारी नियमों को दरकिनार कर खोली गई है, जिससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए […]

You May Like