तहसीलदार-नायब तहसीलदार ने सौंपा ज्ञापन 

सिंगरौली। जिले भर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायिक एवं कार्यपालिक विभाजन के विरोध में आज 7वें दिन हड़ताल पर रहे हैं। इस दौरान आज दिन मंगलवार को जिले भर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने राज्य मंत्री, विधायक सिंगरौली एवं देवसर को ज्ञापन सौपा है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायिक कार्यपालिक विभाजन का विरोध कर रहे हैं। यह विभाजन की निती प्रदेश के 25 जिले में लागू की गई है। जहां इसका विरोध जारी है। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बेमियादी हड़ताल पर जाने से राजस्व संबंधी कामकाज आज 7वें दिन भी पूरी तरह से ठप रहा है। वही आज राज्यमंत्री राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह एवं राजेन्द्र मेश्राम को ज्ञापन सौपा है।

Next Post

ACS गृह जेएन कंसोटिया का जन्मदिन मनाया गया

Tue Aug 12 , 2025
( आशीष कुर्ल की रिपोर्ट )भोपाल।गृह विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभाग का माहौल हर्षोल्लास से भर गया। गृह विभाग की सचिव कृष्णावनी देशावंतु ने कंसोटिया को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ […]

You May Like