तीन साल बाद इस बार 10 दिन का होगा गणेशोत्सव, इसलिए होगा ज्यादा शुभ,शुभ और शुक्ल संयोग में आ रही गणेश चतुर्थी

रायसेन: लगभग तीन साल बाद 10 दिन का होगा गणेशोत्सव।इसीलिए इस बार ज्यादा शुभ माना जा रहा है। शहर के गणेश मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। भगवान गजानन को छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। हर दिन धार्मिक कार्यक्रम होंगे। पंडित पराममोहन चतुर्वेदी मुकेश भार्गव ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी शुभ और शुक्ल संयोग में आ रही है। इस दिन चांदी- सोने के आभूषण और वाहन खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। शहर के मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
चौक, चौराहों पर विराजमान होंगी प्रतिमाएं
वैसे तो गणेशोत्सव पर शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाएं विराजमान होंगी। लेकिन मुख्य रूप से शहर के महामाया चौक, गंजबाजार पाटनदेव अर्जुन नगर मुख़र्जी नगर गोटी ढाबा सांची रोड़ तालाब मोहल्ला श्री रामलीला ग्राउंड आदि स्थानों पर आयोजकों द्वारा मनमोहक गौरी नन्दन भगवान गणपति की झांकियां सजाई जाएंगी।मिश्र तालाब घाट स्थित गणेश मंदिर, गिरजा पति गणेश मंदिर और अंजनीलाल मंदिर धामखुनखुन वाले गणेश मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
बुधवारी होने से भूमि, वाहन और आभूषण खरीदना श्रेष्ठ
इस बार गणेशोत्सव 27 अगस्त से शुरू होगा। उत्सव 10 दिन तक चलेगा। शहर सहित जिले के तमाम गांव कस्बों में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार आकर्षक प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को पड़ रही है। तीन साल बाद यह संयोग बना है। चित्रा नक्षत्र, शुभ और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन गणपति पूजन का विशेष महत्व है। बुधवार को गणेशजी का पूजन विशेष माना जाता है। यह स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त भी है। इस दिन गृह प्रवेश, भवन निर्माण, व्यापार प्रारंभ, भूमि, आभूषण और वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
60 ऑर्डर लिए, बना रहे 150 प्रतिमाएं
मूर्तिकार लखन चक्रवर्ती सुनील महोबिया ने बताया कि 30 साल से शहर में मिट्टी की प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार उन्होंने 100 आर्डर बुक किए गए हैं।वहीं डेढ़ सौ से ज्यादा लंबोदर की मूर्तियां मिट्टी की बना रहे हैं।

Next Post

कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र कुशवाहा पर FIR, समाज के लोगों प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की

Fri Aug 22 , 2025
छतरपुर। शहर की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब कांग्रेस के छतरपुर विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। इस घटना के बाद कुशवाहा समाज के लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। शुक्रवार 22 अगस्त को समाज के सैकड़ों लोग […]

You May Like