मुरैना में 9 करोड़ 13 लाख रुपए का बिजली सरचार्ज माफ

मुरैना: विद्युत विभाग का उपभोक्ताओं पर करोड़ों का बिल बकाया है, जिसे वसूलने के लिए विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने समाधान योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत कई वर्षों से लंबित लाखों रुपए के बिलों पर लगाया गया सरचार्ज संपूर्ण रूप से माफ कर बिल भुगतान करवाया जा रहा है, ऐसी ही एक उपभोक्ता कसूरी बाई जिनके ऊपर बिजली बिल 40 लाख रुपए बकाया था.

इस समाधान योजना के कसूरी बाई का 33 लाख बिल माफ करके मात्र सात लाख बिल जमा कराया गया हे। मुरैना जिले में बिजली बिलों पर चल रही समाधान योजना के तहत अभी तक 2260 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा कर राहत पाई है। उपभोक्ताओं ने कुल 10 करोड़ 56 लाख रुपए जमा किए हैं, जबकि 9 करोड़ 13 लाख रुपए का सरचार्ज माफ हुआ है। योजना दो चरणों में चल रही है।

Next Post

चोरी के बाद साफी से दरवाजा बांध गए चोर

Thu Nov 20 , 2025
सतना: सभापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी करने पहुंचे चोरों ने पड़ोस के घर के दरवाजा पर बाहर से साफी बांध दिया, ताकि आहट होने पर कोई निकल ना सके। इसके बाद सुकून से सोने, चांदी के गहने और नकदी चोरी […]

You May Like