चोरी के बाद साफी से दरवाजा बांध गए चोर

सतना: सभापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरी करने पहुंचे चोरों ने पड़ोस के घर के दरवाजा पर बाहर से साफी बांध दिया, ताकि आहट होने पर कोई निकल ना सके। इसके बाद सुकून से सोने, चांदी के गहने और नकदी चोरी कर बदमाश भाग गए। बुधवार के तड़के जब चोरी का पता चला तो मामले की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज कराई गई।

इस संबंध में श्यामलाल त्रिपाठी पिता राम प्रकाश त्रिपाठी (48) निवासी हरिहरपुर ने पुलिस ने आवेदन देकर बताया कि वह तीन भाई हैं। सभी का हिस्सा बांट हो गया है। सबसे छोटे भाई पुष्पेन्द्र त्रिपाठी और उसके घर का आंगन एक ही है। पुष्पेन्द्र अपने परिवार के साथ पूना महाराष्ट्र में रहते हैं। 18 व 19 नवंबर की रात चोरों ने घटना की है। इसका पता तब चला जब श्यामलाल 3.30 बजे उठे।

उन्होंने बताया कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से साफी से बंधा था, जिसे कई बार धक्का देकर खोला तो देखा कि पुष्पेन्द्र के घर के सभी दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो भाई के घर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में सब्बल से दरवाजे फैलाए गये थे। पुष्पेन्द्र के घर से सोने के कान का झूमर झुमका, अंगूठी, लॉकेट माला, बेंदी, बेसर, चैन, चांदी के आभूषण पायल, बिछुआ दो नग, 20 रुपए की दो गड्डी चोरी हुई हैं। रिपोर्ट होने पर पुलिस अब मामले की जांच करते हुए संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

Next Post

संतोषी माता मंदिर से सिविल लाइंस तक नए फ्लाईओवर का प्रस्ताव

Thu Nov 20 , 2025
सतना: महापौर नगर पालिक निगम योगेश ताम्रकार की दूरदर्शिता एवं जनहित के प्रति समर्पण का परिणाम शहर को एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में मिलने जा रहा है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए संतोषी माता मंदिर से सिविल लाइन मुख्त्यारगंज तक नवीन […]

You May Like