सतना: महापौर नगर पालिक निगम योगेश ताम्रकार की दूरदर्शिता एवं जनहित के प्रति समर्पण का परिणाम शहर को एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में मिलने जा रहा है। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए संतोषी माता मंदिर से सिविल लाइन मुख्त्यारगंज तक नवीन फ्लाईओवर (आर.ओ.बी.) निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
महापौर द्वारा लगातार विभागीय मंत्री एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार और बैठकों में विषय को प्रमुखता से रखने के प्रयास सफल रहे। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग रीवा द्वारा संतोषी माता मंदिर से मुख्त्यारगंज बिरला रोड तक आर.ओ.बी. निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर मुख्य अभियंता, सेतु परिक्षेत्र भोपाल को स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है।प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण से शहर में सुव्यवस्थित यातायात के साथ-साथ दुर्घटनाओं में कमी तथा सतना के विकास एवं सुंदरता में अभिवृद्धि होगी।
