संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र कुमार पटेल होंगे कटनी के नये एसडीएम

कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्य व्यवस्था की दृष्टि से जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के कार्य-दायित्वों में बदलाव करते हुये नवीन कार्य-दायित्व आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र कुमार पटेल को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी के स्थान पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी, कटनी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अब तक एसडीएम एवं दण्डाधिकारी कटनी का कार्य देख रहे डिप्टी कलेक्टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कलेक्ट्रेट कार्यालय कटनी का दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर श्री तिवारी ने आदेश में दोनों अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को जितेन्द्र कुमार पटेल से कलेक्ट्रेट कार्यालय की शाखाओं का संपूर्ण प्रभार प्राप्त करना सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है।

Next Post

मास्टर प्लान 2047 राजधानी के भविष्य को आकार देने में मील का पत्थर साबित होगा : मनोहर लाल

Thu Aug 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) 7 केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि दिल्ली की बढ़ती आबादी और समग्र विकास की जरूरतों को देखते हुए मास्टर प्लान 2047 राजधानी के भविष्य को आकार देने में मील का पत्थर साबित होगा। श्री खट्टर ने गुरुवार को दिल्ली […]

You May Like