ट्रेन की चपेट में आया बिहार का श्रद्धालु

 

उज्जैन। जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीती रात बिहार से आया श्रद्धालु पिंग्लेश्वर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिहार के चंपारण में रहने वाला किशोरी पिता भिकरी शाह 60 वर्ष दरभंगा से अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर जय गुरुदेव आश्रम में परिवार के साथ शामिल होने आया था। आश्रम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के चलते देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं को देखते हुए पिंग्लेश्वर स्टेशन पर सभी ट्रेनों का एक मिनट स्टॉपेज रखा गया है। किशोरी शाह रात 10 बजे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद जैसे ही उतरा उसी दौरान तेज गति से दूसरी ट्रेन आ गई। जिससे टकराने पर वह गंभीर घायल हो गया। उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उपचार के लिए भर्ती किया है। लेकिन उसकी मौत हो गई। पंवासा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है परिजन बॉडी बिहार लेकर गए हैं। परिजनों ने बताया कि घायल किशोरी शाह चार बच्चों का पिता है।

Next Post

भैरवगढ़ में मिली महाकाल मंदिर सुरक्षा गार्ड की लाश

Fri May 23 , 2025
उज्जैन। महाकाल मंदिर सुरक्षा गार्ड की शुक्रवार सुबह भैरवगढ़ क्षेत्र से लाश मिलना सामने आया है। सुरक्षा गार्ड गुरुवार सुबह से ही लापता था। परिजन उसकी तलाश में लगे थे। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि चकरावदा टोल के आगे सडक़ […]

You May Like