आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह फिलहाल नंबर वन हैं, लेकिन एशेज में शानदार गेंदबाजी कर रहे मिचेल स्टार्क लगातार उनके लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने एशेज सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। लेफ्ट-आर्म पेसर स्टार्क ने पर्थ और ब्रिस्बेन टेस्ट में मैच विनिंग गेंदबाजी करते हुए तीन स्थान की छलांग लगाई और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल कर ली है। इस शानदार उछाल के साथ वह भारत के जसप्रीत बुमराह की नंबर-1 रैंकिंग के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
