दुकानदार के खाते से निकले एक लाख, साइबर जालसाजों ने की ठगी

भोपाल। कोतवाली इलाके में एक दुकानदार के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने एक लाख रुपए निकाल लिए. मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी राजेश जैन (40) इतवारा रोड़ पर पशु आहार बेचने का काम अपनी दुकान से करते हैं. राजेश ने पुलिस को बताया कि उनके साथ कुल एक लाख रुपए की धोखाधडी हुई है. 27 सितंबर को उन्होंने अपने मोबाइल फोन में आए मेसेज को देखा तो पता चला कि दिनांक 26 सितंबर शाम उनके बैंक खाते से पाँच बार में एक लाख रूपये निकले है.

राजेश तुरंत ही बैंक पहुंचे और अपना खाता बन्द करवाया. इसके साथ ही उन्होंने सायबर सेल को भी खाते से निकले रुपए की जानकारी दी. फरियादी ने पुलिस को बताया कि अपने मोबाईल फोन से न तो कोई लिंक क्लिक की उन्होंने और न कोई ओटीपी शेयर किया. खाते से रकम की कटौती के दौरान उनके पास कोई काल या मैसेज भी नहीं आया था. मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया.

Next Post

इंदौर के रहने वाले ट्रक चोर गिरफ्तार 

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। खजूरी सड़क पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले इंदौर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गुनगा इलाके से आरोपियों के पास से 20 लाख की ट्रक जब्त की गई. पुलिस के मुताबिक आरोपियों सुनील राठौर और राहुल परिहार को गिरफ्तार किया गया है. 27 सितंबर को ग्राम […]

You May Like