इंदौर के रहने वाले ट्रक चोर गिरफ्तार 

भोपाल। खजूरी सड़क पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले इंदौर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गुनगा इलाके से आरोपियों के पास से 20 लाख की ट्रक जब्त की गई. पुलिस के मुताबिक आरोपियों सुनील राठौर और राहुल परिहार को गिरफ्तार किया गया है. 27 सितंबर को ग्राम बरखेड़ा बोंदर के पास से ट्रक का चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई.

पुलिस को इस दौरान सूचना मिली कि चोरी का ट्रक गुनगा क्षेत्र में देखा गया है. मौके पर पहुंची टीम ने इमला चौकी के स्टाफ की मदद से चोरी गये वाहन को जब्त किया. ट्रक को आरोपी सुनील राठौर (30) चलाकर लाया था. उसका सहयोगी राहुल परिहार (32) भी इस दौरान उसके साथ था. दोनों आरोपी थाना लसुड़िया इंदौर इलाके के रहने वाले हैं.

Next Post

दिव्यऋषि की मौत के मामले में एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल। एमपी नगर पुलिस ने करंट की चपेट में आने से दिव्यऋषि तिवारी की मौत के मामले में जांच करते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ मंलवार को केस दर्ज किया. डीबी.मॉल के सामने कट पाइंट से रोड क्रॉस करते समय वहाँ लगे बिजली के खंभे से हादसा दो दिन पहले […]

You May Like