फोरलेन केवल सड़क नहीं शहर की प्रगति का रोड मैप

सीहोर. सड़क चौड़ीकरण व निर्माण कार्य में बाधा बन रही संपत्तियों को तोडऩे की तैयारी अंतिम चरण में है. जल्द ही इन पर कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्रवासियों को कम नुकसान हो इसके लिए नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कोतवाली चौराहे से भोपाल नाके तक बनाए जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया.

इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि यह केवल सड़क नहीं शहर की प्रगति का रोड मैप है. निरीक्षण के दौरान नागरिकों का कम से कम नुकसान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया. अभी 9 मीटर चौड़ी सड़क है. सड़क के दोनों तरफ मकान और दुकानें आ जाने से कई जगह तो इसकी स्थिति काफी खराब है. अतिक्रमण ने संकरा कर दिया है.

शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग भोपाल नाका से कोतवाली चौराहा तक करीब एक किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. नपा इस परियोजना पर 5 करोड़ रुपए खर्च करेगा. निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सड़क के दोनों ओर का अतिक्रमण हटाया जाएगा. नपा ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए थे. इसके बाद भी अनेक अतिक्रमणकारी जमा हुए है. इन्हें हटाए जाने के लिए जिला प्रशासन और नपा के अमले ने चेतावनी दी थी. इसके पश्चात अतिक्रमण अमले के द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और होने वाला व्यय संबंधितों को ही भुगतना पड़ेगा.

राजस्व विभाग के पटवारी संजय राठौर ने बताया कि हमारे द्वारा लंबे समय पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस और लाल मार्क लगाए थे. इसको लेकर नपा अधिकारी का कहना है कि पूर्व में इसका भूमि पूजन सीएम डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था. इस मार्ग के दोनों ओर पेवर ब्लॉक से फुटपाथ का निर्माण होगा और डिवाइडर बनाया जाएगा. डिवाइडर पर लाइटिंग के साथ पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे. अतिक्रमण हटते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. लुनियापुरा चौराहे से पुराना बस स्टैंड और इधर कोतवाली चौराहे से भोपाल नाके तक सड़कों का निर्माण कार्य होना है. अतिक्रमण के कारण कार्य अटका हुआ है.

 

 

Next Post

स्मार्ट मीटर: सवालों से घिरे बिजली अधिकारी, बेनतीजा रही कार्यशाला

Wed Jul 9 , 2025
सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए पत्रकारों के लिए कार्यशाला आयोजित की. अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर से ऊर्जा बचत, सटीक बिल और रियल-टाइम डेटा जैसे फायदे गिनाए. पर जब पत्रकारों ने पुराने मीटर बदलने, रीडिंग अधिक आने और उपभोक्ता समस्याओं पर […]

You May Like