सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में बिजली कंपनी ने स्मार्ट मीटर के फायदे बताने के लिए पत्रकारों के लिए कार्यशाला आयोजित की. अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर से ऊर्जा बचत, सटीक बिल और रियल-टाइम डेटा जैसे फायदे गिनाए. पर जब पत्रकारों ने पुराने मीटर बदलने, रीडिंग अधिक आने और उपभोक्ता समस्याओं पर सवाल किए तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाए.कुछ उपभोक्ताओं ने भी अपनी शिकायतें रखीं. पत्रकारों ने अलग से चर्चा का विरोध करते हुए पारदर्शिता की मांग की.भारी विरोध और असंतोष के बीच कार्यशाला बिना समाधान के समाप्त हो गई.
