शिव बारात समिति के अध्यक्ष बने राजीव

सीहोर।भव्य विशाल शिव बारात आयोजन को लेकर छीपापुरा कस्बा में नगर पुरोहित पृथ्वी बल्लभ दुबे की अध्यक्षता बैठक का आयोजन किया गया. समिति के प्रमुख सरंक्षक गौरव सन्नी महाजन, कमलेश अग्रवाल, शिव बारात आयोजन के संस्थापक लोकेश सोनी की विशेष उपस्थिति रही.

सर्वसहमति से शिव बारात आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव गुजराती और उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, यश अग्रवाल एवं संयोजक राजेश राय चल समारोह प्रभारी ऋ षि सोनी और यश यादव को मनोनित किया गया. बैठक का संचालन सेवा यादव एवं कमलकिशौर गौतम द्वारा आभार व्यक्त किया गया. आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी वरिष्ठजनों ने अपने विचार प्रकट किए. अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि बीते वर्ष से भी अधिक भव्यता शिव बारात में इस वर्ष नागरिकों को देखने को मिलेगी. समिति उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि इस वर्ष इतिहासिक बाबा शिव की बारात जन सहायोग से निकाली जाएगी. संयोजक राजेश राय ने बताया कि बारात में प्रदेश की झांकियां शामिल रहेंगी.

 

Next Post

महज 24 घंटे में सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चढ़ा पारा

Tue Jan 20 , 2026
सतना :पिछले 2 दिनों से दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी में सोमवार को एकाएक परिवर्तन देखने को मिला. महज 24 घंटे के भीतर दिन और रात के तापमान में सामान्य की तुलना में 4 डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज कर ली गई. हलांकि इसके बावजूद […]

You May Like