महज 24 घंटे में सामान्य से 4 डिग्री ऊपर चढ़ा पारा

सतना :पिछले 2 दिनों से दिन और रात के तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी में सोमवार को एकाएक परिवर्तन देखने को मिला. महज 24 घंटे के भीतर दिन और रात के तापमान में सामान्य की तुलना में 4 डिग्री से अधिक की बढ़ोत्तरी दर्ज कर ली गई. हलांकि इसके बावजूद भी हाल फिलहाल में बारिश होने की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है.मौसम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में जहां 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. वहीं सामान्य की तुलना में दिन का पारा 4.5 डिग्री ऊपर चढ़ गया. इसी कड़ी में न्यूनतम तामपान में भी 24 घंटे के भीतर 4.2 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. इतना ही नहीं बल्कि रात का तापमान सामान्य की तुलना में 4 डिग्री अधिक पाया गया. इसके साथ ही आसमान में आसमान में बादलों की हल्की परत मंडराने का क्रम भी शुरु हो गया.

शाम के समय बादलों की बढ़ती हलचल को देखते हुए लोगों को बारिश की संभावना नजर आने लगी. लेकिन मौसम विभाग द्वारा इस बात की प्रबल संभावना जताई गई कि अगले 5 दिनों तक बारिश नहीं होगी. मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभी की श्रंखला और मैदानी हिस्से पर चक्रवाती असर के कारण उसका असर विंध्य क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. गणतंत्र दिवस तक यह असर जारी रहने की संभावना है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने पर एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी

Next Post

भू-अर्जन में विलंब देख कलेक्टर ने लगाई फटकार

Tue Jan 20 , 2026
सीहोर।जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर बालागुरू के ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के समय पर एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने नेशनल हाईवे परियोजना के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई में हो रहे विलंब पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों […]

You May Like

मनोरंजन