लोडिंग ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

ग्वालियर। एक लोडिंग ट्रक में सड़क पर चलते समय आग लग गई। डबरा शहर के ठाकुर बाबा मंदिर रोड स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास यह आग लगी। केबिन में धुआं भरने के बाद ट्रक ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रक गेहूं से लोडिंग था। सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। ट्रक में आग देख लोगों का जमावड़ा लग गया। सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

Next Post

कानून को ठेंगा दिखाकर शादी में चली गोलियां, दूल्हा-दुल्हन बने “शूटर कपल”

Fri May 8 , 2026
ग्वालियर। भितरवार की ब्रज वाटिका में खुलेआम हर्ष फायरिंग की गई। चंबल संभाग में हर्ष फायरिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। ग्वालियर जिले के भितरवार से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां शादी के मंच को ही फायरिंग रेंज बना दिया गया। वायरल वीडियो में […]

You May Like