अनुपमा में पाखी दिवाकर के प्यार में हद पार कर अनुज से उसकी तुलना कर बैठती है, जिससे अनुपमा आगबबूला हो जाती हैं। अंश और प्रार्थना का सीक्रेट प्लान कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है।
रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे से भरा हुआ है। भारती और वरुण की शादी के बाद कहानी ने एक बार फिर अहम मोड़ ले लिया है। अनुपमा अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं, जहां किंजल और अंश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रार्थना की गोद भराई की तैयारियों के बीच परिवार में खुशियों का माहौल दिख रहा है, लेकिन इसी बीच कई रिश्तों में उथल-पुथल भी शुरू हो गई है।
शो में सबसे बड़ा ड्रामा पाखी और दिवाकर को लेकर देखने को मिल रहा है। दिवाकर के प्यार में पाखी पूरी तरह से अंधी हो चुकी है। अनुपमा जब दिवाकर को पाखी के साथ देखती हैं तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। अनुपमा पाखी को समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन पाखी उल्टा अपनी मां को ही खरी-खोटी सुना देती है। वह साफ कह देती है कि दिवाकर उसका होने वाला पति है और अनुपमा को उसके रिश्ते से दूर रहना चाहिए।
