सन फार्मा करेगी इनोवकेयर लाइफसाइंसेज का अधिग्रहण

मुंबई, 20 जून (वार्ता) दवा बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी सन फार्मा इसी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इनोवकेयर लाइफसाइंसेज का शत-प्रतिशत अधिग्रहण करेगी।

सन फार्मा ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि इस सौदे के लिए दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के अनुसार, इनोवकेयर लाइफसाइंसेज के अधिग्रहण के लिए वह 271.2 करोड़ रुपये का नकद भुगतान करेगी। अधिग्रहण प्रक्रिया इस साल 31 जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है।

इनोवकेयर लाइफसाइंसेज की स्थापना 21 जुलाई 2014 में हुई थी। वित्त वर्ष 2025-26 में उसने 94.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

 

Next Post

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद किया, इजराइल के लेबनान पर हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए

Sat Jun 20 , 2026
तेहरान, 20 जून (वार्ता) ईरान ने लेबनान में इजरायली हमलों का हवाला देते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने की घोषणा करते हुए कहा है कि यह तेहरान और अमेरिका के बीच हुए समझौते का यह उल्लंघन है जिसमें दक्षिणी लेबनान के 30 से अधिक लोगों की जान […]

You May Like