गोलीकांड: महाराष्ट्र से पकड़ाए दोनों आरोपी गए जेल

जबलपुर:मदनमहल थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित होटल में फिल्मी स्टाइल में सात अक्टूबर की शाम घुसकर होटल संचालक पर पिस्टल से फायरिंग करने वाले आरापियों को महाराष्ट्र शिर्डी से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रविवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विदित हो कि अश्वनी पारिया 43 वर्ष निवासी गेट न. 4 ने का अभिनंदन वेज रेस्टोरेंट बस स्टैण्ड में है।

दो अक्टूबर को गोलू अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने पहुंचा था इस दौरान उसने टेबल में लात मार दी थी इसका विरोध वेटर ने किया था। जिसके बाद वेटर ने गोलू को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद गोली ने बदला लेने की योजना बनाई थी। सात अक्टूबर को होटल मालिक अश्वनी पारिया काउंटर पर बैठे थे तभी शाम करीब 4:22 बजे गोली विश्वकर्मा निवासी घमापुर का पिस्टल लेकर घुसा था और सीधे फायर कर दिया था पहला राउंड चला नहीं तो इसके बाद ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां चला दी थी। हमले में होटल मालिक बाल-बाल मच गया था।

इसके बाद मुख्य आरोपी अपने साथी के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गया था। इसके बाद गोलू की पत्नी ने परिचित की कार बुक की गई थी और बरगी से गोली अपनी पत्नी और दोस्त अनुप के साथ कार के जरिए शीर्डी चला गया था लोकेशन ट्रेस होने पर पुलिस ने दोनेां को दबोच लिया था जिन्हें शनिवार को शहर लाया गया इसके बाद वारदात में प्रयुक्त टूव्हीलर, पिस्टल समेत मोबाइल को जब्त किया गया और रविवार को कोर्ट को पेश कर जेल भेज दिया गया। गोलू विश्वकर्मा उर्फ महेश विश्वकर्मा 35 वर्षीय पिता सोहन विश्वकर्मा के खिलाफ घमापुर थाने में हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट, बलवा, मारपीट, जुआ, के पूर्व से नौ अपराध दर्ज है।

Next Post

नर्मदा में नरियल को पकड़ रहा नाविक डूबा, मौत

Mon Oct 13 , 2025
जबलपुर: तिलवारा घाट बड़े पुल के नीचे नर्मदा नदी में अर्पित किए गए नरियल को पकड़ते समय एक नाविक को अचानक चक्कर आ गया जिसके चलते वह नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। रविवार को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मुन्नालाल बर्मन 60 […]

You May Like