हाईवे पर बैठे मवेशी बने हादसों का कारण, ट्रक खाई में गिरा, चालक-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

सलामतपुर: भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सड़क पर बैठे मवेशी लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार रात मुक्तापुर गांव के सामने किराना सामग्री से भरा ट्रक मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में उतर गया। गनीमत रही कि चालक राजेश साहू और क्लीनर समय रहते कूद गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हुए। क्रेन की मदद से ट्रक को खाई से निकाला गया, जिससे मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही।

गौरतलब है कि सितंबर में भी इसी मार्ग पर मवेशियों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक युवक की मौत हो चुकी है। 8 सितंबर को भी यूरिया से भरा ट्रक मवेशियों को बचाने के प्रयास में पलट गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब हाईवे पर मवेशियों को हटाने के लिए पेट्रोलिंग वाहन तैनात हैं, तो फिर सड़क पर झुंड क्यों बैठे मिलते हैं। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

Next Post

रसोई कक्ष में गैस सिलेंडर के पास बैठा था 7 फीट लंबा सांप

Sun Oct 26 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थानांतर्गत गुजराती कालोनी गंगानगर गढ़ा निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव के घर में सुबह साढ़े दस बजे जब घर की महिलाएं रसोईघर में भोजन बना रहीं थीं, कि तभी एक बच्चे की नजर गैस सिलेंडर के पास बैठे सांप पर पड़ी इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। देवेंद्र […]

You May Like

Play sound