रसोई कक्ष में गैस सिलेंडर के पास बैठा था 7 फीट लंबा सांप

जबलपुर: संजीवनी नगर थानांतर्गत गुजराती कालोनी गंगानगर गढ़ा निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव के घर में सुबह साढ़े दस बजे जब घर की महिलाएं रसोईघर में भोजन बना रहीं थीं, कि तभी एक बच्चे की नजर गैस सिलेंडर के पास बैठे सांप पर पड़ी इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई।

देवेंद्र श्रीवास्तव की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है जो कि जहरीला नहीं होता ।

Next Post

महापौर-निगमायुक्त ने छठ तैयारी का लिया जायजा

Sun Oct 26 , 2025
सतना : छठ पूजा को लेकर बिरला रोड संतोषी माता तालाब क्षेत्र में नगर निगम द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए महापौर यागेश ताम्रकार और निगमायुक्त शेर सिंह मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया.बिरला रोड संतोषी माता मंदिर तालाब क्षेत्र में छठ पूजा के आयोजन को लेकर […]

You May Like