कनाडिया बायपास पर भीषण हादसा, एक की मौत

इंदौर. कनाडिया बायपास पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही कनाडिया पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायलों को बाहर निकालने में पुलिस और राहगीरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार में महू की अग्रवाल फैमिली सवार थी, जो किसी पारिवारिक कार्य से लौट रही थी. सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से टक्कर होने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में घायल सभी व्यक्तियों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान व घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिली थी.

Next Post

घाटली नहर के पास हादसा, कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Fri May 2 , 2025
इटारसी। घाटली नहर फोर लेन के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां और बहन की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय साक्षी चौधरी का मुंबई में स्टाफ सर्विस कमिशन में सिलेक्शन हुआ था। […]

You May Like

Play sound