अब दिल्ली मेट्रो की टिकट उबर ऐप से होगी बुक

अब दिल्ली मेट्रो की टिकट उबर ऐप से होगी बुक

नई दिल्ली, 19 मई (वार्ता) ऑनलाइन यात्रा सेवा प्रदाता कंपनी उबर के ऐप से अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की टिकटें बुक की जा सकेंगी।

इसके लिए उबर ने ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के साथ करार किया है। यह सुविधा यात्रियों को क्यूआर कोड और एपीआई-सक्षम भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करने में सक्षम बनाएगी, जिससे उन्हें मेट्रो सफर के लिए अलग ऐप या लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा।

उबर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (मोबिलिटी और डिलीवरी) प्रवीण नेपल्ली नागा ने कहा,

“भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में गहराई से शामिल होना हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है। ओएनडीसी की मदद से हम मेट्रो सेवाओं को सीधे उबर प्लेटफॉर्म पर ला पाए हैं।”

उबर की योजना है कि जल्द ही तीन और शहरों में भी मेट्रो टिकटिंग सुविधा शुरू की जाए। उबर ने सिर्फ सार्वजनिक परिवहन तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है। कंपनी ने ओएनडीसी के साथ नए लॉजिस्टिक्स मॉडल “वी2बी उबर” के तहत डिलीवरी सेवाओं के विस्तार की भी घोषणा की है। यह कदम 14 लाख डिलीवरी साझेदार के नेटवर्क को और मजबूत बनाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओएनडीसी प्लेटफ़ॉर्म का नो-कमीशन मॉडल डिलीवरी सेवाओं को अधिक पारदर्शी और किफायती बना रहा है। उबर ने फरवरी में इस मॉडल को ऑटोरिक्शा सेवाओं में अपनाया, जहां चालक और सवारी के बीच सीधे किराए की बातचीत होती है और भुगतान आमतौर पर यूपीआई या नकद से किया जाता है।

Next Post

जीत के साथ खोया आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेगी सीएसके

Mon May 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 मई (वार्ता) करिश्मायी कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 62वें मुकाबले में मंगलवार को राजधानी के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ़ जीत के साथ साथ खोया आत्मविश्वास हासिल करने के इरादे से मैदान […]

You May Like