घाटली नहर के पास हादसा, कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

इटारसी। घाटली नहर फोर लेन के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां और बहन की मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे की है।

जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय साक्षी चौधरी का मुंबई में स्टाफ सर्विस कमिशन में सिलेक्शन हुआ था। वह अपनी मां चित्रलेखा चौधरी और भाई यश चौधरी के साथ बाइक से नर्मदापुरम में मेडिकल टेस्ट कराने गई थी। वापसी के दौरान जब ये लोग नहर के पास पहुंचे तो वहां पुलिस की वाहन चेकिंग चल रही थी। यह देख भाई घबरा गया और अचानक बाइक मोड़ ली। इस बीच पीछे से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में साक्षी और उसकी मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई घायल है।

साक्षी के पिता मनोज कुमार चौधरी इटारसी की ऑर्डनेंस फैक्टरी के सीएमपी क्षेत्र में कार्यरत हैं। परिवार भी वहां कर्मचारी क्वॉर्टर में रहता था। हादसे की सूचना मिलते ही इटारसी के सरकारी अस्पताल में बड़ी संख्या में ऑर्डनेंस फैक्टरी और समाज के लोग पहुंचे हुए।

Next Post

तेंदुए को लेकर सतर्कता, वन विभाग की टीम ने किया विजिट

Fri May 2 , 2025
नेपानगर। पिछले कुछ दिनों से अंधारवाड़ी में एक तेंदुए और उसके साथ कुछ शावकों की उपस्थिति की जानकारी सामने आ रही है। अब इसे लेकर वन विभाग अलर्ट मोड पर है। यहां पिंजरा लगाने की मांग की जा रही है। वन विभाग इस काम में जुटा है। साथ ही प्रतिदिन […]

You May Like