उद्योगपतियों ने दिखाया उत्साह,12वां व्यापार मेला होगा ऐतिहासिक

सतना:विन्ध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज,सतना द्वारा 19 से 29 दिसम्बर तक 11 दिवसीय 12वां विन्ध्य व्यापार मेला आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक सतना के उद्योग जगत से जुड़े व्यापारियों के साथ बुधवार सायं 04 बजे चेम्बर सभागार सतना मे चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई।

चेम्बर मंत्री हरिओम गुप्ता ने बताया कि चेम्बर 19 से 29 दिसम्बर तक विन्ध्य व्यापार मेला 2025 का आयोजन बी.टी.आई. ग्राउण्ड रीवा रोड सतना में आयोजित किया जा रहा है। मेला के आयोजन की व्यवस्था एवं तैयारियों के सन्दर्भ मे सतना के व्यापार जगत से जुड़े हस्तियों के साथ आवश्यक बैठक का आयोजन आज चेम्बर सभागार मे किया गया जिसमे उपस्थित सदस्यो से विभिन्न रचनात्मक सुझाव प्राप्त हुये।

जिन्हे क्रियान्वित करने का प्रयास चेम्बर टीम द्वारा किया जायेगा।चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा ने कहा कि आप सभी के सक्रिय सहयोग से विन्ध्य व्यापार मेला 2025 ऐतिहासिक होगा विन्ध्य व्यापार मेला सफल बनाने के लिए हम शासन प्रशासन के सम्पर्क मे है। आटोमोबाइल्स, रोड टैक्स मे छूट दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर इसका लाभ सतना के व्यापारियों को दिलाया जायेगा साथ ही मेले मे स्वदेशी वस्तुओं के बारे मे लोगो के जागरूक किया जाएगा।पिंक जोन बनाकर महिलाओं को वरियता दी जायेगी एवं कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि व्यापार मेला का आयोजन सफल होगा एवं यह मेला प्रदेश मे सतना की पहचान बनायेगा।

बैठक का आभार मेला प्रबंधन के समन्वयक जयदेव ताम्रकार द्वारा किया गया।इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर वाधवानी, मंत्री हरिओम गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सतना मोटर ट्रांसपोर्ट एसो. के अध्यक्ष मनोज शर्मा, जयदेव ताम्रकार, प्रदीप यादव, नरेन्द्र चंद गुप्ता, गल्ला तिलहन व्यापारी संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र द्विवेदी, भास्कर चतुर्वेदी, प्रिन्टर्स एसोसिशन के अध्यक्ष संजय शाह, अनुज बड़ेरिया, शिवांशु महेश्वरी, पंकज आहूजा, कार्यकारिणी सदस्य केशव माखीजा, रोहित अग्रवाल लोहा, अमित भावनानी, अनिल मोटवानी, लक्ष्मीचंद्र पुरस्वानी, आशीष मोंगिया, प्रवीण मित्तल, चुन्नु कुशवाहा, सेवकराम आवतवानी, शिवकुमार मिश्रा, जनरल मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेठानन्द वाधवानी, विक्रम चैधरी, रत्नेश यादव, प्रदीप अरोरा, अजय बड़ेरिया, ज्ञान खटवानी, वर्धमान जैन, राजीव गुप्ता, हिमांशु वाधवानी, राजकुमार अग्रवाल टिंकू, दीपक केशरी, सचिन अग्रवाल, अशोक गुप्ता, पिताम्बरदास सुखेजा, विनय सुखेजा, मौसम ताम्रकार, सहित उद्योग जगत के युवा व्यवसायी काफी संख्या मे उपस्थित रहे

Next Post

चिकित्सक में सेवाभाव ही सर्वोपरि

Thu Aug 28 , 2025
सतना:इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सतना ने देश के सुविख्यात प्लास्टिक सर्जन एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत डॉ अशोक गुप्ता के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.स्थानीय पार्क होटल मे आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ अमित भाटी एवं डॉ कपिल राऊत, अध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल,एडिटर डॉ आर के नेमा, […]

You May Like