
यरूशलेम। भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने दौरे के दूसरे दिन इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि दोनों देश जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि इजराइल की धरती पर आना उनके लिए गर्व का क्षण है और दोनों देशों के संबंध भविष्य की संभावनाओं से भरे हुए हैं।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने बताया कि द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम UPI को इजराइल में लागू करने पर भी सहमति बनी है। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी।
दौरे की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने यरूशलेम स्थित विश्व होलोकॉस्ट स्मारक याद वाशेम पहुंचकर नाजी शासन में मारे गए लगभग 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मानवता व शांति के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
इसके बाद उन्होंने इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात की। राष्ट्रपति हर्ज़ोग ने भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मंच पर प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है। पीएम मोदी ने उन्हें भारत यात्रा का निमंत्रण भी दिया।
बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। इस अवसर पर उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल भी प्रदान किया
