
भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में शनिवार को ससुराल पहुंचे एक युवक पर उसके साढू ने चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया. जानकारी के मुताबिक फरियादी राम अवतार मीणा (23) सीहोर जिले का रहने वाला है और मजदूरी का काम करता है.
फरियादी ने बताया कि अयोध्यानगर में उसकी ससुराल है और वह अपनी पत्नी के साथ वहां आया था. दोपहर के समय उसकी शाली अपने पति देवेन्द्र शाक्य के साथ वहां पहुंची. राम अवतार का आरोप है कि देवेन्द्र ने उससे मिलते ही गाली गलौच शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपी देवेन्द्र ने राम अवतार की पिटाई करते हुए घर में रखी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. मौजूदा लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ.
