भोपाल: मैनिट में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सोमवार को आरएफ डिवाइसेज एंटेना और रडार सिस्टम्स विषय शॉर्ट टर्म प्रोग्राम का शुरू किया गया। जो कि कार्यक्रम 15 से 19 दिसंबर तक चलने वाला है. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ एस पी एस राजपूत ने किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि आरएफ एंटेना और रडार तकनीकें आज के वायरलेस संचार फाइव जी और सिक्स जी नेटवर्क उपग्रह संचार के साथ रक्षा क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से शोध और नवाचार में सक्रिय भागीदारी करने को कहा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से में शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को समझाया जाएगा कि मोबाइल, वाईफाई और रडार जैसी तकनीकों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण कैसे काम करते हैं। इसमें रेडियो तरंगों और माइक्रोवेव की मदद से सिग्नल कैसे भेजे और प्राप्त किए जाते हैं।
इसके साथ ही एंटेना की नई तकनीक और रडार सिस्टम कैसे किसी वस्तु या स्थान का पता लगाते हैं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ धीरज अग्रवाल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ ओ पी मीणा, डॉ मनीष कश्यप, डॉ ए सुब्बाराव और डॉ गौरव उपाध्याय द्वारा किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच दिनों तक चलने वाला है. जिसके समापन के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
