खजुराहो महोत्सव में भीड़ हिंसा पर चोट करती मूक फिल्म ग्वावा की होगी खास प्रस्तुति

भोपाल:खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 11 वें संस्करण में इस बार एक मूक लघु फिल्म दर्शकों को झकझोरने जा रही है। राहुल शर्मा के निर्देशन में बनी ग्वावा ए मॉब लिंचिंग का प्रदर्शन 17 दिसंबर को किया जाएगा। 14 मिनट की यह फिल्म स्वर रंग फिल्म्स के बैनर तले बनी है जिसका संगीत अंतरराष्ट्रीय सितार वादिका स्मिता नागदेव ने तैयार किया है। निर्देशक राहुल शर्मा ने बताया फिल्म बिना संवाद के है, लेकिन इसकी चुप्पी बहुत कुछ कह जाती है।

उन्होंने बताया फिल्म में राग मियां की तोड़ी पर आधारित संगीत माहौल को और गहरा बनाता है। तो वहीं सितार और तबले की ध्वनि कहानी के दर्द को भीतर तक उतार देती है। सीमित साधनों में बनी यह फिल्म भीड़ हिंसा गलत सूचना और कानून को हाथ में लेने के खतरों पर सीधा सवाल खड़ा करती है। फिल्म को लेकर राहुल कहते हैं, यह फिल्म भीड़ और हिंसा के खिलाफ एक मूक पुकार है। उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज को आईना दिखाने का माध्यम है। उन्होंने बताया फिल्म की स्क्रीनिंग में कई अभिनेता और अभिनेत्री भी शामिल होने वाले हैं. जिसमें नाना पाटेकर, प्रदीप रावत, सुष्मिता मुखर्जी, अनुपम खेर, सौरभ शुक्ला, भाग्यश्री और शुभांगी अत्रे शामिल हैं.
फिल्म की कहानी
कहानी एक ऐसे गरीब व्यक्ति की है जिसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार है। इलाज में सारा पैसा खत्म हो चुका है। घर में भूखी छोटी बेटी और मरती हुई पत्नी को देखकर वह कुछ खाने की तलाश में निकलता है। मजबूरी में वह सार्वजनिक स्थान से कुछ उठा लेता है। यही क्षण उसकी जिंदगी का सबसे भयावह मोड़ बन जाता है। भीड़ उसे चोर समझ लेती है और बिना सच जाने पीट पीटकर उसकी जान ले लेती है।

Next Post

राज्य के विकास कार्यों पर आधारित अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज शुरू, युवा दिवस पर सीएम करेंगे पुरस्कार वितरित

Tue Dec 16 , 2025
भोपाल: प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं में प्रदेश के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के विकासात्मक कार्यों पर केंद्रित रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। […]

You May Like