भोपाल: राजधानी भोपाल को नए पुलिस कमिश्नर के रूप में संजय कुमार मिल गए हैं। उन्होंने आज प्रातः आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। संजय कुमार को हरिनारायण चारी मिश्रा के स्थान पर भोपाल का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
पदभार संभालने के बाद संजय कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शहर में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाए रखना तथा पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई और जनसहयोग के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और बढ़ सके।
