शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत


मैहर : जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत झिन्ना गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां तालाब में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजपत दाहिया के रूप में हुई है जो सुबह के समय शौच के लिए तालाब की ओर गया था.परिजनों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि तालाब के पास पहुंचते ही राजपत को मिर्गी का दौरा पड़ गया होगा जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ तालाब के पास जमा हो गई.

तुरंत मौके पर पहुंचे मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया.
शव गहरे पानी में होने के कारण स्थिति को भांपते हुए चौकी प्रभारी ने बिना देर किए अपनी वर्दी उतारी और खुद तालाब में उतर गए. कुछ ही देर की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला. हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक की सांसें थम चुकी थीं. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

पहले भी चौंकी प्रभारी निभा चुके है सराहनीय भूमिका

चौकी प्रभारी नागेश्वर प्रसाद मिश्रा अपनी कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी के लिए जाने जाते हैं. इससे पहले भी वे एक अन्य आपदा के दौरान सराहनीय भूमिका निभा चुके हैं जब उन्होंने उफनते चितबरदाई नाले में फंसे एक ट्रक के चालक और क्लीनर को बचाने के लिए जान जोखिम में डालकर दो बार तैरकर नाले में बचाव कार्य किया था और उनकी जान बचाई थी

Next Post

आप सरकार नशे के संकट को रोकने में विफल; भाजप की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' में शामिल हों: शिवराज सिंह चौहान

Sun Sep 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में पैर पसारते नशे के नेटवर्क को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया है कि राज्य सरकार नशे के इस गंभीर संकट का समाधान करने में पूरी […]

You May Like