भोपाल: प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं में प्रदेश के विकास कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के विकासात्मक कार्यों पर केंद्रित रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रदेश के समग्र विकास से जोड़ते हुए उनके ज्ञान, सहभागिता और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। सरकार का मानना है कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता और प्रदेश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
