जिले की रेत खदानों के पहुँच मार्ग कराए जा रहे बंद, सितंबर तक रेत खनन पर लगा है प्रतिबंध

ग्वालियर: जिले में वर्षा ऋतु के दौरान रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा रेत खदानों के पहुँच मार्ग बंद कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले की सभी रेत खदानों में 30 सितंबर तक खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर खदानों के पहुँच मार्ग अवरुद्ध करा रही है।

ज्ञात हो कि मानसून एवं वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले की सभी संचालित रेत खदानों में 30 जून (मध्यरात्रि) से 30 सितंबर तक खनन कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। कलेक्टर ने सभी अनुबंधित ठेकेदारों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही रेत निकासी के लिए नदियों में बनाई गई अस्थायी पुलिया, मार्ग तथा सड़क निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी, मुरम एवं अन्य सामग्री को जल प्रवाह क्षेत्र से तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा के दौरान नदियों का प्राकृतिक प्रवाह बाधित न हो। साथ ही इस अवधि में ई-खनिज पोर्टल से ई-टी.पी. जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है।

Next Post

जुड़वा तालाब परिसर में आकर्षक फाउंटेन स्थापित करें: प्रधान

Thu Jul 2 , 2026
सिंगरौली: नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने शहर स्थित जुड़वा तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब परिसर को स्वच्छ, आकर्षक एवं नागरिकों के लिए उपयोगी पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य […]

You May Like