दतिया: मध्य प्रदेश शासन ने दतिया जिले के लिए नए अपर कलेक्टर की नियुक्ति कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार महेंद्र सिंह कवचे को दतिया का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।महेंद्र सिंह इससे पहले उज्जैन में अपर कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे।
उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुए दतिया जिले के लिए उनकी नियुक्ति की गई है। वर्तमान में दतिया में एसडीएम नीरज शर्मा अपर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब महेंद्र सिंह कवचे नई नियुक्ति के बाद जल्द ही अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
