महिला कर्मी ने पीएचई विभाग की खोली पोल, मामला पकड़ा तूल

सिंगरौली । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एक बार फिर चर्चाओं और विवादों के केंद्र में है। विभाग में पदस्थ एक महिला कर्मी के साथ कथित तौर पर किए जा रहे व्यवहार को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिसका एक वीडियों सोशल मीडियां में वायरल हो रहा है। महिला ने अपनी समस्या को सुनाई है। हालांकि नवभात उक्त वीडियो की पुष्टि नही करता है।

आरोप है कि एक महिला कर्मी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने और खराब पड़े शासकीय हैंडपंपों की मरम्मत के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन उन्हें विभागीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार जिले के कई गांवों में हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि जब हैंडपंप मरम्मत के लिए आवश्यक पाइप और सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई तो संबंधित अधिकारी समस्या का समाधान करने के बजाय अन्य जानकारियां मांगने लगे। इसको लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों का कहना है कि यदि समय पर मरम्मत कार्य हो जाए तो ग्रामीणों को राहत मिल सकती है। विभाग के एक कार्यपालन यंत्री को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि वे पिछले लगभग चार वर्षों से बैढ़न में पदस्थ हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि विभाग में समय-समय पर करोड़ों रुपये की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार संबंधी आरोप सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कुछ लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों पर प्रभारी मंत्री की विशेष मेहरबानी होने के कारण जवाबदेही तय नहीं हो पा रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Next Post

मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने लगाई फांसी 

Tue Jun 16 , 2026
सिंगरौली । जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमतिहवा में एक 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जुकमन सिंह गोंड पत्नी राय सिंह गोंड निवासी जमतिहवा के रूप में […]

You May Like