
दमोह। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा और डॉक्टर बुधवानी के बीच पढ़ने वाली गली में अज्ञात व्यक्ति की सोमवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई, बताया गया बहुत ही बदबू आ रही थी, जानकारी लगते ही मौके पर सीएसपी एचआर पांडे व कोतवाली मनीष कुमार, एएसआई साहब सिंह सहित पुलिस पहुंची और जांच में जुटी हुई है.जब मृतक के जेब में चेक किया, तो आयकर कार्ड और रेल टिकट मिली है। जिसके आधार पर रोशन खान पिता रईस खान वार्ड क्रमांक- 12 ग्राम,लिधौरा खुर्द परसोरिया सागर निवासी के तौर पर शिनाख्त हुई है.परिजन को सूचित कर दिया गया है, वहीं सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है. आशीष जैन की होटल के पीछे यह लाश मिली है, जिसकी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है.
