
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत हाथीताल पानी की टंकी के पास बीती रात शराब पीने के लिए रुपए न देने पर बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए उसे चाकू से गोद दिया।
पुलिस ने बताया कि मौसम राजपूत 23 वर्ष निवासी ककरैया तलैया खालसा कॉलेज के पीछे भटरा मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राइवेट काम करता है बीती रात लगभग 12-30 बजे अपने घर जा रहा था। हाथीताल पानी की टंकी मामा समोसा सेंटर के सामने पहॅुचा तभी रोड़ में नंदु तिवारी, तासु यादव एव अभि तिवारी मिले जो उससे शराब पीने के लिये 2 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों मारपीट करने लगे, नंदु ने उसे पकड़ लिया और तासु यादव ने चाकू से हमलाकर उसके वायें हाथ एवं जांघ में चोट पहॅुचा दी, अभि तिवारी ने हाथ मुक्को से मारपीट कर एवं रोड पर पड़े पत्थर से वाये पैर में चोट पहॅुचा दी, तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
