नवीन ने जन्माष्टमी के मौके पर इस्कॉन मंदिर में की पूजा-अर्चना

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार को यहां के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस्कॉन मंदिर पहुंचने पर श्री नवीन का पुजारियों ने स्वागत किया गया। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ और लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करने के बाद श्री नवीन कहा, “प्रभु श्री कृष्ण हम सबके इष्टदेव हैं और देश, सनातन परंपराओं और संस्कृतियों के हमेशा वाहक रहे हैं। प्रभु श्री कृष्ण ने हमेशा अधर्म का नाश करने और धर्म को स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन दिया है। उनके जीवन को हम उसी रूप में अपनाकर आत्मसात करते हैं।

प्रभु श्री कृष्ण का आशीर्वाद समस्त भारतवासियों और समस्त हिंदू समाज को इसी प्रकार से मिलता रहे।”उन्होंने कहा, “आज जन्माष्टमी के अवसर पर हम सब प्रभु श्री कृष्ण को नमन करने के लिए इस्कॉन के इस पवित्र मंदिर में आए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि समस्त देशवासियों, हमारे सभी हिंदू और सनातन परंपरा के लोगों के जीवन में सुख-शांति रहे तथा प्रभु श्री कृष्ण के आशीर्वाद से भारत उसी रूप में यशस्वी बनता रहे, जैसे पूर्व के कालखंड में था।”

.....

Next Post

दमोह में यादव महासभा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हवन-पूजन संपन्न, शोभायात्रा रवाना, शोभायात्रा का समापन

Fri Sep 4 , 2026
दमोह। शहर के किल्लाई नाका स्थित ग्वाल बाबा मंदिर पर जिला यादव महासभा, दमोह द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं जिला यादव महासभा के पदाधिकारी […]

You May Like