दमोह में यादव महासभा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हवन-पूजन संपन्न, शोभायात्रा रवाना, शोभायात्रा का समापन

दमोह। शहर के किल्लाई नाका स्थित ग्वाल बाबा मंदिर पर जिला यादव महासभा, दमोह द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री लखन पटेल, दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं जिला यादव महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।हवन-पूजन के पश्चात भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा किल्लाई नाका से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, स्टेशन चौक, राय चौराहा, घंटाघर होते हुए ग्वाल बाबा मंदिर पहुंची। जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ इस अवसर पर नायब तहसीलदार रघुनंदनचतुर्वेदी धनीराम गौड़, राजस्व निरीक्षक अभिषेक जैन, गौरीशंकर, किशोर यादव, टीआई मनीष कुमार, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, हरिश्चंद्र, हरगोविंद, कुलदीप,आरक्षक नरेंद्र व आकाश और यातायात पुलिस बल मौजूद।

Next Post

घर से भागकर महाराष्ट्र के खेतों में काम करने वाले चार नाबालिग बच्चों को पुलिस ने लाकर परिजनों को सौंपा

Fri Sep 4 , 2026
पांढुरना, काम की तलाश में अपने-अपने घरों से भागकर महाराष्ट्र के कोल्हापुर,सातारा,सिडको के कृषकों के खेतों में ही रहते हुए गन्ने की कटाई का कार्य करने वाले पांढुरना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के चार नाबालिग जिसमें दो लडके तथा दो लड़कियों को पुलिस ने दस्तयाब कर अपने साथ वापस लेकर […]

You May Like