जबलपुर: बेलबाग थाना अंतर्गत वन स्टाफ सेंटर के पास ब्यौहारबाग में सोमवार को बदमाशों ने मारपीट कर चाकूबाजी कर दी जिसमें तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम अयान अंसारी 20 वर्ष निवासी नई बस्ती गाजीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथ शाहरूख अंसारी एवं फैजान अंसारी के साथ स्टेडियम जा रहा था.
वन स्टाफ सेंटर के पास ब्यौहारबाग पहॅुचे वहां इमरान, इरफान एवं आसू मिले जो उससे 800 रूपये मांगने लगे, रूपये देने से मना करने पर तीनों विवाद करने लगे। इरफान ने चाकू से हमलाकर उसे, फैजान, शाहरूख को चोट पहुंचा दी। आसू ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। तीनों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर आरोपी इमरान, इरफान एवं आसू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
