भैंसाना में 151 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ: दिग्विजय ने दिया रामभक्तों को न्यौता

राघौगढ़। गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र के ग्राम भैंसाना स्थित सिद्ध आश्रम हनुमत धाम में 18 से 28 मई 2026 तक 151 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने देश-प्रदेश के रामभक्तों से परिवार सहित शामिल होने का आग्रह किया है। इस आयोजन के संरक्षक दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, जयवर्द्धन सिंह और आदित्य विक्रम सिंह हैं। संत बृजकिशोर पारिक के सानिध्य में वेद-पुराण, भागवत और रामचरितमानस के पाठ होंगे। कई संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त इस यज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी की उम्मीद है। अभिनेता आशुतोष राना 18 मई को धर्मसभा को संबोधित करेंगे, वहीं कुमार विश्वास को भी आमंत्रण भेजा गया है। यज्ञ को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है।

Next Post

लक्ष्य फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल में नहीं खेल पाएंगे

Sat May 2 , 2026
होरसेंस (डेनमार्क), 02 मई (वार्ता) यहां खेले जा रहे थॉमस और उबेर कप 2026 में भारत की संभावनाओं को एक झटका लगा है। लक्ष्य सेन सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे, जो शनिवार को बाद में खेला जाना है। भारत का सेमीफाइनल मैच में आज बाद में फ्रांस से मुकाबला […]

You May Like