कानपुर में पुलिस पर गंभीर आरोप, घर से देशराज पाल को ले जाने के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; बेटी बेहाल

कानपुर। दो थानों की पुलिस पर एक व्यक्ति को घर से उठाकर ले जाने और 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं देने का गंभीर आरोप लगा है। मामला रावतपुर गांव का है, जहां रहने वाले देशराज पाल को कथित तौर पर पुलिसकर्मी बिना नंबर की नई गाड़ी से पूछताछ के नाम पर अपने साथ ले गए थे। पीड़िता बेटी का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शाम तक पिता को छोड़ने की बात कही थी, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका है। उनका मोबाइल फोन भी नहीं लग रहा है। बेटी ने कई थानों में जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। पिता की तलाश में परेशान बेटी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

Next Post

अब ग्वालियर से नहीं होगा दिल्ली कूच, चंबल ने ली राहत की साँस

Thu Nov 19 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी      हरीश दुबे  ———————————— यह ऐतिहासिक और गौरवशाली तथ्य है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत का संविधान अपनाया था, लिहाजा देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है लेकिन वोट चोरी के मुद्दे को संविधान की रक्षा से […]

You May Like