नौगांव बस स्टैंड पर कंडक्टर पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। जिले के नौगांव बस स्टैंड पर सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने बस कंडक्टर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। टीकमगढ़ जिले के ग्राम आलमपुरा निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र यादव नौगांव से हरपालपुर जाने वाली बस में कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे बस रवाना होने की तैयारी में थी, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और अचानक देवेंद्र पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर चोट लगने पर उन्हें तत्काल नौगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में देवेंद्र यादव का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

सूचना मिलने पर नौगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवेंद्र के बेटे सतेंद्र यादव ने बताया कि वह घर पर थे, तभी किसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पिता पर हमला हुआ है।

Next Post

बरघाट बैंक खाते से गायब राशि, डूंडासिवनी थाने में की शिकायत

Mon Aug 11 , 2025
सिवनी। डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली पीड़ित एक महिला ने डूंडासिवनी थाना प्रभारी समेत पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत करते हुए बताया कि बरघाट स्थित एक बैंक के उसके खाते से शासन प्रशासन द्वारा मिली राशि किसी ने निकाल लिया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई […]

You May Like

Play sound