निगमायुक्त बोले फील्ड में उतरे, समस्याओं का समाधान करें

जबलपुर: मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान को लेकर बुधवार सुबह दस बजे से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक ली गई और बैठक के दौरान गठित 5 दलों को निर्देश दिये कि सभी दल के सदस्य अपने अपने कर्मचारियों के साथ फील्ड पर जाएॅं और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। जिसके तहत् सभी दल के सदस्यों द्वारा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने तथा जमीनी हकीकत जानने निकले और समस्याओं का समाधान कराया।

इसके साथ-साथ एक दिन में सीएम हेल्पलाइन के 33 प्रकरणों का संतुष्टि के साथ निराकरण कराया गया। इस संबंध में निगमायुक्त अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 अगस्त 6 से 8 जनवरी 2027 तक निरंतर प्रति शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण और शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक अमला सीधे आम नागरिकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हो रहा है। इस पहल का मुख्य केंद्रबिन्दु सी.एम. हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, जनसुनवाई और आम नागरिकों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण करना है।

शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए अधिकारियों के विशेष दलों का गठन किया गया है।इसी क्रम में नगर निगम द्वारा विशेष पहल करते हुए 5 अलग-अलग दलों का गठन किया गया, जिन्होंने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समस्त अपर आयुक्तों, उपायुक्तों और सभी विभागीय प्रमुखों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण, संवाद एवं शिविरों का आयोजन करने आदेश जारी किये है।
चौपाल, संवाद, निरीक्षण की रूपरेखा तैयार
नगर निगम द्वारा उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जोन क्रमांक 02, 05, 06, 08, 12, 13, 14 एवं 16 के विभिन्न वार्डो में व्यापक स्तर पर निरीक्षण, चौपाल और संवाद कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अपनी बात रखने का सुगम मंच मिल रहा है। 14 अगस्त 2026 को समस्त दल प्रात: 10:00 बजे से भ्रमण करते हुए 3 बजे अग्रसेन मण्डपम, विजय नगर में उद्यम संवाद स्थल पर शिविर का आयोजन किया गया है, यहॉं पर संवाद समाधान का आयोजन भी किया गया है। सभी कार्यक्रमों के लिए अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी एवं उपायुक्त अंकिता जैन को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Next Post

सीईओ ने किया मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कराहल का भ्रमण हेचरी सहित ब्रीडर पॉन्ड आदि का निरीक्षण किया

Thu Aug 13 , 2026
श्योपुर: सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद द्वारा आज आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल स्थित शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कराहल का भ्रमण करते हुए हेचरी सहित ब्रीडर पॉन्ड आदि का निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कराहल मछली बीज के ब्रीडिंग केन्द्र के रूप में मत्स्यबीज का उत्पादन कर रहा […]

You May Like