
छिंदवाड़ा धरमटेकड़ी पुलिस ने अवैध सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो सटोरी को गिरफ्तार कर उनके पास से सट्टा पट्टी और 11 सौ रुपए जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने श्याम टॉकिज क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा लिख रहे अर्पित पिता राकेश माहिल 38 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा पर्ची और 1530 रुपए जब्त कर लिया. वहीं पुलिस ने रामबाग में दबिश देकर दुर्गेश पिता कैलाश यादव 24 साल को सट्टा लिखते हुए पकड़ लिया और उसके पास से 660 रुपए जब्त कर लिया. पुलिस ने दोनों सटोरी के खिलाफ धारा 4 क सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कब्जे से नगदी रकम 660 रूपये जप्त किया गया ।
