थानों में जमे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, एक जोन में 21 का तबादला

इंदौर. लंबे समय से थानों में जमे पुलिसकर्मियों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है. शिकायतों के बाद जोन-1 में 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है, जबकि अन्य जोनों में भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

जोन-1 के थानों में वर्षों से पदस्थ खुफिया और अन्य पुलिसकर्मियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद पुलिस उपायुक्त स्तर पर ऐसे कर्मियों की सूची तैयार कर कार्रवाई की गई और 21 पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में भेजा. सूत्रों के मुताबिक अब शहर के अन्य जोनों में भी इसी तरह सूची तैयार की जा रही है. हर जोन से करीब 20 से 25 पुलिसकर्मियों को इधर-उधर किए जाने की योजना है, ताकि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मियों को हटाया जा सके. इससे पहले क्राइम ब्रांच में भी सफाई अभियान चलाकर दागी पुलिसकर्मियों को हटाया था, लेकिन इसके बावजूद कुछ कर्मचारी जुगाड़ के जरिए वहीं बने हुए हैं. अब ऐसे पुलिसकर्मियों पर भी अधिकारियों की नजर है और उन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है.

Next Post

शराब ठेकेदार आत्महत्या केस: सीबीआई जांच पर कल हाईकोर्ट में फैसला अहम

Sun Jun 7 , 2026
इंदौर. चर्चित शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना आत्महत्या मामले में जांच सीबीआई को सौंपी जाए या नहीं, इस पर कल हाईकोर्ट की वेकेशन डिवीजन बेंच में सुनवाई होगी. निलंबित आबकारी अधिकारी की अपील पर कोर्ट ने पुलिस से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. मामला दिनेश मकवाना की आत्महत्या से जुड़ा […]

You May Like