मोखलेसुर रहमान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरु: बीसीबी

ढाका, 24 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की इंटीग्रिटी यूनिट ने बोर्ड निदेशक मोखलेसुर रहमान पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

बीसीबी ने बताया कि रहमान ने बोर्ड की ऑडिट कमेटी के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इस सीजन के बीपीएल से जुड़े ये आरोप पत्रकार रियासाद अजीम की एक इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट में लगाए गए थे। उन्होंने गुरुवार को अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया था।

आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के पूर्व प्रमुख रहे एलेक्स मार्शल बीसीबी की इंटीग्रिटी यूनिट की अगुवाई कर रहे हैं। उनके पास पहले से ही बोर्ड द्वारा बनाई गई एक इंडिपेंडेंट कमेटी की 900 पन्नों की रिपोर्ट है, जिसमें पिछले बीपीएल सीजन में भ्रष्टाचार के आरोपों के बारे में बताया गया है।

रहमान छह अक्टूबर को हुए चुनावों से बीसीबी के निदेशक बने थे। चापैनवाबगंज जिले से बोर्ड काउंसलर (सदस्य) हैं। हालांकि, आरोपों के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रहमान इस महीने मुश्किल में पड़ने वाले दूसरे बीसीबी के निदेशक हैं। रहमान के खिलाफ जांच ऐसे समय में हो रही है जब बंगलादेश 2026 टी-20 विश्व कप में अपनी जगह को लेकरअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के साथ विवाद में है।

 

 

Next Post

दोहरा शतक लगाने के बाद सरफराज ने अजहर को श्रेय दिया

Sat Jan 24 , 2026
हैदराबाद, 24 जनवरी (वार्ता) सरफराज खान मोहम्मद अजहरुद्दीन के वीडियो देखकर बड़े हुए हैं और शुक्रवार को हैदराबाद में एलीट ग्रुप डी मैच में हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक (227) लगाने के बाद, मुंबई के इस बल्लेबाज ने अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पूर्व भारतीय कप्तान को श्रेय दिया। हालांकि, […]

You May Like