संस्था प्रधानों के ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर सख्त हुआ विभाग

ब्यावरा: हमारे शिक्षक एप ई-गवर्नेस प्लेटफार्म पर शिक्षकों के साथ ही अब संस्था प्राचार्यो, प्राधानाध्यापकों की ई-अटेंडेंस सुनिश्चित किए जाने हेतु संचालक लोक शिक्षण द्वारा जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है. यह आदेश मॉनिटरिंग में कुछ स्थानों पर संस्था प्रधानों के द्वारा ही ई-अटेंडेंस नहीं लगाने की बात सामने आने पर जारी किए गये है.

अपने जारी आदेश में संचालक लोक शिक्षण भोपाल द्वारा कहा गया है कि हमारे शिक्षक ई-गवर्नेस प्लेटफार्म के माध्यम से ई-अटेंडेंस लगाये जाने की सुविधा प्रदान की गई है. मॉनिटरिंग रिपोर्ट में संज्ञान में आया हैै कि विद्यालयों में संस्था प्रधान द्वारा ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है जिसके कारण संबंधित संस्था के शिक्षक भी ई-अटेंडेंस नहीं लगा रहे है जो कि उचित नहीं है.
ई-अटेंडेंस सुनिश्चित करें
आदेश में कहा गया है कि जिला अंतर्गत सभी कार्यरत संस्था प्रधान, शैक्षणिक स्टॉफ की ई-अटेंडेंस लगाये जाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाये. इसकी मॉनिटरिंग करें. संस्था प्रमुखों की ई-अटेंडेंस मॉनिटरिंग के लिए पृथक से पोर्र्टल पर व्यवस्था की गई है. इस तरह के आदेश लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी किए गये है.

Next Post

करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौराहा, करोंद पर आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हजारों श्रद्धालु उमड़े। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री विश्वास […]

You May Like