राधाकृष्णन कल दो दिन की यात्रा पर तमिलनाडु जायेंगे

नयी दिल्ली 13 जनवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को दो दिन की यात्रा पर तमिलनाडु जायेंगे।
उप राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्री राधाकृष्णन गुरुवार को तिरुपुर में लोगों के साथ थाई पोंगल का उत्सव मनाएंगे।
बाद में उसी दन वह कोयम्बटूर में नए स्थापित केएमसीएच न्यूरोसाइंसेज और ओपीडी ब्लॉक, मेडिकल कॉलेज स्नातकोत्तर संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
उपराष्ट्रपति कोयम्बटूर में श्री रामकृष्ण अस्पताल के स्वर्ण जयंती समारोह और रामकृष्ण डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की 25वीं वर्षगांठ में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।

Next Post

सीएम डॉ. यादव ने अभ्युदय म.प्र. के विजयी प्रतियोगियों को किया पुरस्कृत

Tue Jan 13 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर भारत न्यास द्वारा आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश क्विज के विजयी प्रतियोगियों को एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किए। विजयी प्रतियोगियों को ई-स्कूटी, ई-बाइक, लैपटॉप और विक्रमादित्य घड़ी के साथ नासा किट पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह […]

You May Like